जौनपुर में युवक की हत्या, खेत में खड़ी बोलेरो में मिला शव

जौनपुर में युवक की हत्या, खेत में खड़ी बोलेरो में मिला शव

Newspoint24.com/newsdesk/


जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी जिसका शव आज खेत में खड़ी बोलेरो से बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेतासराय कस्बा निवासी 38 वर्षीय अशोक कुमार खुटहन क्षेत्र के तिघरा गांव में ही एक मकान खरीदकर पत्नी और दो बच्चो के साथ रहता था। इसी मकान में जनरल स्टोर व ब्यूटीपार्लर की दुकान भी कर रखी है। पति-पत्नी दोनों दुकान करते रहे है। अशोक की पत्नी रीशू देवी ने बताया कि वह शुक्रवार शाम लगभग आठ बजे घर से जफराबाद एक बारात में जाने के लिए अपनी बोलेरो से निकला था।
उन्होंने बताया कि अशोक का शव शनिवार को खुटन इलाके में खेते में खड़ी बोलेरो में मिला। उसके सिर पर लोहे की राड एवं किसी वजनी वस्तु से हमला करके हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए उसकी पत्नी और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। शरुआती जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। पुलिस ने शीघ्र ही इसके खुलासे का दावा किया है।

Share this story