केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जनजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता- डॉ. पूनियां

केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जनजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता- डॉ. पूनियां

Newspoint24.com/newsdesk/


जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने शनिवार को झुन्झुनूं एवं बांसवाड़ा के जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक ली। इन बैठकों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, सांसद नरेन्द्र खींचड़ एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

डॉ. पूनियां ने जिलों की कार्य योजना की समीक्षा और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन एक विशेषता लिए हुए है, जहां विचार के नाते राष्ट्रवाद सर्वोपरि है, वहीं हमारा संगठन भी विशेषता लिए हुए हम व्यक्ति के लिए नहीं विचार के लिए काम करते हैं और संगठन एक विशेष कार्य पद्धति के कारण चलता है, इसलिए संगठन की संरचना निरंतर बैठकें, प्रवास कार्यक्रम यह सब इसके अंग हैं, लेकिन कार्यकर्ता किसी भी जीवंत संगठन की रीड हैं, इसलिए कार्यकर्ता ही पार्टी का प्रतिबिंब हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन के काम और विचार को विस्तार से कार्यकर्ता ही अपनी भूमिका में प्रकट करता है। ये दोनों जिले ऐसे हैं जहां कभी संगठन को राजनीतिक तौर पर यह नहीं माना जाता था यहां भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व होगा, लेकिन हमारे पुराने कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम से और नए कार्यकर्ताओं ने जोश से पार्टी की गतिविधियों को ऊंचाइयां दी हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार है, उसकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागृत करते हुए एक व्यापक आंदोलन खड़ा करना है और जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को मजबूर करना है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार अच्छा काम कर रही है, बुनियादी विकास से लेकर वैचारिक मुद्दों का समाधान मोदी के नेतृत्व में हुआ है। कोरोना की भयावह महामारी के दौरान मोदी सरकार के 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत अभियान आर्थिक पैकेज की क्रियान्विति के लिए हमें जमीनी स्तर पर काम करने की आवश्यकता है जो लाभान्वित हुए हैं और जो जरूरतमंद हैं उनसे संपर्क करना है और इस पैकेज का लाभ हर जरूरतमंद को मिले, इसके लिए हमें केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

Share this story