मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बिजली गिरने से महिला की मौत
Aug 2, 2020, 11:45 IST
Newspoint24.com/newsdesk/
सीहोर, मध्यप्रदेश। सीहोर जिले के बमुलिया गांव में बिजली गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम बारिश और हवाओं के बीच बिजली गिरने के कारण पप्पीबाई नाम की महिला की मौत हो गयी। वह पेड़ के नीचे खड़ी थी। उसका शव तत्काल श्यामपुर के अस्पताल में पहुंचाया गया।