पीएम चुप क्यों हैं ? चीन ने हमारे सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे की ?

पीएम चुप क्यों हैं ? चीन ने हमारे सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे की ?

Newspoint24.com/newsdesk/वार्ता/

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि चीन का साहस कैसे बढ़ा और सीमा पर क्या हुआ इसकी जानकारी देश को देना आवश्यक है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने ट्वीट कर बुधवार को कड़े लहजे में पूछा कि अब बहुत हो चुका है और प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़कर बताना पड़ेगा कि चीन की हिम्मत हमारी ज़मीन हथियाने और हमारे सैनिकों को मारने की कैसे हुई।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री चुप क्यों है। वह छिप क्यों रहे हैं। बहुत हो चुका है। हमें बताये की सीमा पर क्या हुआ। चीन की हिम्मत हमारे सैनिकों को मारने की कैसी हुई। उसने हमारी ज़मीन पर कब्जे की साहस कैसे किया।”

Share this story