वृंदावन : यूक्रेन की बालिका के साथ पाकिस्तानी युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

वृंदावन : यूक्रेन की बालिका के साथ पाकिस्तानी युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Newspoint24.com/newsdesk/


मथुरा । वृंदावन नगर में भजन कीर्तन सीखने वाली यूक्रेन निवासी 14 वर्षीय करीब बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले पाकिस्तान के रहने वाले व्यक्ति को वृंदावन पुलिस ने बुधवार गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर उदय शंकर ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से यहां वृंदावन में रहकर यह संगीत सीखने व सीखाने का कार्य करता है, आरोपित का बालिका के घर में पिछले पांच वर्षों से आना जाना था।

बालिका के माता पिता इस्कॉन भक्त हैं, मूलरूप से बालिका यूक्रेन की निवासी है। माता पिता के बीच तलाक हो गया और दोनों अलग-अलग रहते हैं। बालिका मां के साथ यहां वृंदावन में रहती थी, आरोप है कि चैतन्य विहार में रहने वाले आनंद निवासी नारायणपुरा करांची पाकिस्तान ने उसके साथ तीन दिन बालिका की मां के घर पर संगीत सिखाने के बहाने ही दुष्कर्म किया।

बालिका की मां ने मंगलवार की शाम वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। टूरिस्ट वीजा पर 10 साल से वृन्दावन में रहकर भजन कीर्तन करता है। बालिका की माँ के घर आरोपित का पिछले पांच वर्षों से आना जाना है।

पुलिस अधीक्षक नगर उदय शंकर ने बुधवार दोपहर बताया कि आरोपित पाकिस्तानी युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया है, जिसकी गिरफ्तारी कर ली गई है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Share this story