लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी : नीतीश

लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी : नीतीश
लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी : नीतीश

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज कहा कि लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है।

श्री कुमार ने बुधवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने के बाद मतदाताओं को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, “लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकलें।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है। उल्लेखनीय है कि बिहार में प्रथम चरण में विधानसभा की 71 सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।

Share this story