UP : जौनपुर भूमि विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल चार गिरफ्तार

UP : जौनपुर भूमि विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल चार गिरफ्तार

Newspoint24.com / newsdesk / हि.स./

जौनपुर । मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सरांवा गाँव मे शुक्रवार को देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें विपक्षी को फंसाने के लिए आरोपी ने अपने ही दोस्त के ऊपर फायरिंग कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता बरतते हुए चार को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी विपिन फरार हो गया है।

थानाध्यक्ष ने शनिवार को बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के उपरांत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर जेल भेजा जाएगा।

गाँव के जयनारायण यादव व विपिन यादव के बीच भूमि को लेकर काफी वर्षों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात 11 बजे किसी बात को लेकर दोनों में फिर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपित पक्ष के विपिन अपने चार दोस्तों के साथ जयनारायण के घर पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दिये। अपने ही दोस्त सुनील पाठक को गोली मारकर विपिन ने घायल कर दिया। विपक्षी जयनारायण पर गोली मारने का आरोप मढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान फायरिंग की सूचना कोतवाली पुलिस को मिल गई। घटना की सूचना पर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल विजय कुमार चौरसिया ने मामले की पूरी छानबीन की और जयनारायण की तहरीर पर विपिन यादव, प्रवेश, सूरज, पवन,सुनील पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गोली लगने से घायल सुनील पाठक का सीएचसी में ईलाज करवाया गया। ईलाज के बाद पुलिस ने गिरफ्तार चारों को हवालात में डाल दिया है। जबकि घटना का मुख्य आरोपित विपिन यादव असलहे के साथ फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Share this story