पुड्डुचेरी के दो कैबिनेट मंत्री कोरोना संक्रमित

पुड्डुचेरी के दो कैबिनेट मंत्री  कोरोना संक्रमित

Newspoint24.com/newsdesk/

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी सरकार के दो कैबिनेट मंत्री कंडासामी और कमलाकन्नन कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा,” मेरे दो कैबिनेट मंत्री कंडासामी और कमलाकन्नन कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। वह अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिये जनता और अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते रहे। मेरी दुआ उनके साथ है और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मेरा उन दोनों के साथ पिछले कुछ दिन से रहे सभी लोगों से अनुरोध है कि अपनी जांच करवा लें।”

खबर एक मिनट में यह भी पढ़े :

Share this story