आज का इतिहास: ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया था

आज का इतिहास: ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया था

नयी दिल्ली | भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1860 – ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया।
1908 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम का जन्म।
1911 – महान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का जन्म।
1919 – भारतीय जनता पार्टी की प्रसिद्ध नेता विजयाराजे सिंधिया का जन्म।
1935 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल का जन्म।
1938 – प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार निदा फ़ाज़ली का जन्म।
1967 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डाॅ. राममनोहर लोहिया का निधन।
1992 – मिस्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत।
1997 – अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार हुआ।
1999 – पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ़ सत्ता पर क़ाबिज़, संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छह अरबवाँ शिशु का सरायेवों में जन्म, अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आई.ओ.के. नजदीक पहुँचा।
2000 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।
2001 – संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
2002 – यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।
2002 – बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।
2004 – पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
2007 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर एवं संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पांच सौ एकड़ जमीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली।
2008 – केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनीं।
2013 – वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में बम धमाके से 15 लोगों की मौत।
2014 – इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।

Share this story