बुधवार देर रात तक 60,702 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 57 लाख के पार

बुधवार देर रात तक 60,702 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 57 लाख के पार

Newspoint24.com/newsdesk/

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में हाे रही लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या अब 57 लाख से अधिक हो गयी है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार देर रात तक 60,702 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 57,04,183 हो गयी है। इस दौरान 894 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 90 हजार से अधिक होकर 90,944 हो गयी है। राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 57,106 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 46,41,498 हो गयी है। देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में आज 2,591 की वृद्धि के बाद सक्रिय मामलों की संख्या अब 9,70,968 पर पहुंच गई है।

महाराष्ट्र 2,73,477 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 94,652 मामले और आंध्र प्रदेश में 70,357 सक्रिय मामले हैं। देश में सक्रिय मामलों की दर 17.02 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 81.37 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.59 फीसदी है।

महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 21,029 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बुधवार रात बढ़कर 12,63,799 हो गयी। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,067 और बढकर 2,73,477 हो गयी।इस दौरान 19,476 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 9,56,030 हो गयी है।इस अवधि में रिकॉर्ड 479 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 33,886 हो गयी है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को सर्वाधिक 24,886 नये मामले सामने आये थे।राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 75.64 फीसदी पहुंच गयी है वहीं मृत्यु दर 2.68 फीसदी है।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में कमी हुई है और राज्य में अब 94,652 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8266 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,37,910 लोग स्वस्थ हुए हैं।
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप चरम पर है और बुधवार को 7,228 नये मामले सामने आये जबकि 45 और संक्रमितों की मौत हो गयी। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6,46,530 हो गयी है। इस दौरान 8,291 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 5,70,667 हो गयी। इसी अवधि में 45 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 5506 पहुंच गया है। राज्य में अभी 70,357 सक्रिय मामले हैं और इससे जुड़े लोगों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या में भारी कमी होनेे से सक्रिय मामले 61,698 हो गये हैं तथा इस महामारी से 5,299 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,02,689 मरीज ठीक हुए हैं।


तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 5325 नये मामले सामने आये जिसे मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 5,57,999 हो गयी। इसके साथ ही 63 और लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 9010 हो गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 84,979 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गयी। यहां अब तक 67,25,037 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसी अवधि में 5363 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 5,02,740 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। तमिलनाडु में अभी सक्रिय मामलों की संख्या 46,246 है।
केरल में सक्रिय मामले 42,787 हो गये तथा 593 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,04,678 हो गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले 34,494 हो गये हैं और 789 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,57,265 हो गयी है।


राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले मामूली रूप से घटने से यह संख्या 30,836 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5,087 हो गयी है तथा अब तक 2,20,866 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 29,873 सक्रिय मामले हैं और 1062 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,46,135 लोग इस महामारी से ठीक हुए है।
पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस के 3189 नये मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2.34 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 87 फीसदी से अधिक रही। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,34,673 हो गयी तथा 61 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4544 हो गयी है। राज्य में रोगमुक्त लोगों की संख्या 2,05,028 हो गयी है तथा सक्रिय मामलों का आंकड़ा 25,101 पर पहुंच गया।


पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 21,230 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 79,244 हो गयी है जबकि अब तक 2990 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 22,646 है तथा 86,030 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2035 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16,372 हैं तथा 3368 लोगों की मौत हुई है और 1,07,801 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 13,642 हो गये हैं। राज्य में 874 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,58,546 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।
कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1382, हरियाणा में 1233, जम्मू-कश्मीर में 1062, छत्तीसगढ़ में 718, झारखंड में 641, असम में 586, उत्तराखंड में 529, पुड्डुचेरी में 481, गोवा में 376, त्रिपुरा में 250, चंडीगढ़ में 137, हिमाचल प्रदेश में 130, मणिपुर में 62, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 52, लद्दाख में 50, मेघालय में 40, सिक्किम में 29, नागालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में 14 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Share this story