मधुबनी में वाहनों की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

मधुबनी में वाहनों की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

Newspoint24.com/newsdesk/


मधुबनी। बिहार में मधुबनी जिले के अररिया संग्राम पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में सोमवार की सुबह दो वाहन के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूमो वाहन पर सवार होकर लोग जा रहे थे तभी पिपरौलिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमर्गा संख्या-57 पर ट्रक और सुमो के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।


सूत्रों ने बताया कि मृतकों की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। घायल को दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Share this story