रात भर तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने दबोचा हजारों लोगों को

रात भर तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने दबोचा हजारों लोगों को

Newspoint24.com/newsdesk/

कोलकाता । राजधानी कोलकाता में रात भर तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने हजारों लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि गैर जमानती धाराओं के तहत वांटेड 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले 830 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूरे कोलकाता से 511.4 लीटर शराब जब्त की गई है। एक ही मोटरसाइकिल पर तीन लोगों को बैठाकर ले जाने वाले 638 लोगों का चालान काटा गया है।

बिना हेलमेट यात्रा करने वाले 1070 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए लोगों की जान को खतरे में डालने वाले 64 लोगों को पकड़ा गया है। नशे में धुत होकर वाहन चलाने वाले चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 158 लोगों के खिलाफ जुर्माने लगाए गए हैं जबकि 42 लोगों की निवारक गिरफ्तारियां हुई हैं। 47 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है जो संदिग्ध थे। 10 गाड़ियां जब्त की गई हैं। छह बंदूकें और गोलियां भी बरामद हुई हैं। 14 लोगों को मारपीट के आरोप में पकड़ा गया है। 49 लोगों को हंगामा खड़ा करने के लिए हथकड़ियां लगाई गई हैं।
उल्लेखनीय है कि गाहे-बगाहे कोलकाता पुलिस औचक छापेमारी अभियान चलाती है जिसमें हजारों लोगों की गिरफ्तारियां होती हैं।

Share this story