बाल झड़ने से लेकर पेट की समस्या तक सबका इलाज हैं ये पत्तें

बाल झड़ने से लेकर पेट की समस्या तक सबका इलाज हैं ये पत्तें

Newspoint24.com/newsdesk/

हम आज आपको बता रहे हैं ऐसे पत्ते के बारे में, जो आपकी कई बीमारियां दूर करेगा। हम बात करेंगे मीठा नीम की, जिसे हम करी पत्ता या कड़ी पत्ता भी कहते हैं। सब्जी मंडी में यह बहुत सस्ते में मिल जाता है। वहीं कई घरों में इसका पौधा भी लगा होता है। आपके यहां नहीं है तो एक छोटे से गमले में भी लगा सकते हैं। यह एक ओर खाने का स्वाद बढ़ाता है, तो दूसरी ओर हमारी सेहत के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है।

पौष्टिक मूल्यों से भरपूर कड़ी पत्तों में औषधीय, निरोधक और सौंदर्य गुण भी हैं। यह रोगाणुओं को नष्ट करता है, और बुखार में भी राहत प्रदान देता है। कड़ी पत्ता हमारी भूख भी बढ़ाता है और साथ ही पेट फूलने से भी राहत देता है। पत्तों के साथ इसके जड़ और तना का भी आयुर्वेदिक उपचार में विशेष महत्व है।

बालों को बनाए सुंदर, आंखों को भी फायदा
कड़ी पत्ता के सेवन से बालों की खूबसूरती बढ़ जाती है। ये पत्ते बालों को खूबसूरत बनाने में काफी मददगार होता है, इसलिए इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। 

कड़ी पत्ता हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इस पत्ते में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जिसकी वजह से यह आपकी आंखों की देखभाल के लिए उपयोगी है।

शुगर के मरीजों के लिए लाभकारी
डायबिटीज आजकल आम बीमारी हो गई है। चीनी(रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर) के मरीजों के लिए इसका सेवन करना लाभकारी होता है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है, इसलिए डॉक्टर भी शुगर के मरीजों को कढ़ी पत्ता खाने की सलाह देते हैं। 

कब्ज की समस्या दूर करे 
खानपान में लापरवाही या खाने के बाद कम पानी पीने से भी कब्ज जैसी समस्या भी हो जाती है। कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए यह रामबाण उपाय है। कड़ी पत्ता कब्ज की इस समस्या दूर कर सकता है। नियमित रूप से सेवन करने से यह पेट में बन रहे मल को हल्का और नरम बनाता है और शौच संबंधी परेशानी दूर होती है। 

कड़ी पत्ता के फायदे के बारे में जो लोग नहीं जानते हैं, वह अक्सर खाते समय इन्हें दाल, सब्जी वगैरह में से निकाल फेंकते हैं। यदि आप भी ऐसी गलती कर रहे हैं, तो बिल्कुल न करें। एक बार इनके फायदों को ठीक से जान लीजिए। सेहत के लिए फायदेमंद इस जरूरी पत्ते को अपने खानपान में शामिल करें। 

Share this story