पाक विस्थापितों की माैत की जांच करके सच्चाई सामने लाई जायेगी-गहलाेत

पाक विस्थापितों की माैत की जांच करके सच्चाई सामने लाई जायेगी-गहलाेत

Newspoint24.com/newsdesk/

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जोधपुर जिले के गंगाणा के पास अलकोसर नगर भील बस्ती में पाकिस्तान से विस्थापित होकर आये भील परिवार के 11 सदसयों की मौत की जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जायेगी।

श्री गहलोत आज यहां जोधपुर पहुँचे और विस्थापित भील परिवार के 11 सदस्यों की मृत्यु की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकसभा में दिवंगतों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि इस ह्नदय विदारक घटना की पुलिस जांच कर रही है। आगे जैसी भी जांच चाहेंगे, जांच होगी और सच्चाई सामने लायी जायेगी।

श्री गहलोत ने कहा कि पुलिस का काम सच्चाई सामने लाना है। पाक विस्थापित पाकिस्तान छोड़कर भारत आये हैं। वहां तकलीफ हुई तभी आये हैं। पीढ़ियों का घर छोड़कर आये हैं। उन्होंने भील परिवार से कहा, ‘मैं चाहूंगा आप सभी यहां सुखी रहें और फलें-फूलें। जमाना बदल गया है, बच्चों को पढ़ायें। पढ़ाई करेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा।’

श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार पाक विस्थापितों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और लगातार केंद्र सरकार से इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। सीमान्त लोक संगठन के अध्यक्ष श्री हिन्दू सिंह सोढ़ा का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी पाक विस्थापितों की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा, सीमान्त लोक संगठन के अध्यक्ष हिन्दू सिंह सोढ़ा, डॉ दलजीत राम एवं राजकुमार भील, चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा, राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी, विधायक श्री महेन्द्र विश्नोई, संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा, पुलिस आयुक्त जोस मोहन एवं जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह भी उपस्थित थे। https://www.newspoint24.com/chhattisgarh-arm-force-jawan-injured-by-gunfire-while-cleaning-gun/

Share this story