कोविड19 के बीच अब चीन में फैला ब्यूबानिक प्लेग, ये है लक्षण…प्रशासन ​ने किया अलर्ट

कोविड19 के बीच अब चीन में फैला ब्यूबानिक प्लेग, ये है लक्षण…प्रशासन ​ने किया अलर्ट

Newspoint24.com/newsdesk/ वार्ता /

देश और दुनिया के अधिकत्तर देश इन दिनों चीन के वुहान सिटी से उठे कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ते नजर आ रहे है। अभी इस महामारी का प्रकोप थमा भी नहीं था कि अब चीन में एक और खतरनाक वायरस के सामने आने की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार बता दें कि हाल ही में चीन के मीडिया के मुताबिक वहां के स्वायत्त क्षेत्र इनर मंगोलिया के बयानुर इलाके में ब्यूबानिक प्लेग के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। जैसी ही ये खबर सामने आई इसकी रोकथाम और नियंत्रण के लिए तीसरे स्तर की चेतावनी जारी कर दी गई है।

साथ ही जानकारी मिल रही है कि ब्यूबानिक प्लेग महामारी को ब्लैक डेथ के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये कैसे फैल गया। इसके लिए प्रशासन ने लोगों को अलर्ट जारी करते हुए निर्देश दिए है कि किसी भी बीमार या मृत मर्मोट यानी (कुतरने वाले जीव जो गिलहरियों की तरह होते हैं) को देखने पर उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को देेंवे। इसके साथ ही ऐसे जानवरों के शिकार करने और खाने से मना किया गया है, जिनसे प्लेग होने का खतरा है। साथ ही जानकारी ये भी मिल रही है कि चीन के स्वास्थ्य विभाग ने 2020 के अंत तक यह अलर्ट जारी किया है।

आइए जानते है क्या है पूरा मामला…? बता दें कि हाल ही में पश्चिमी मंगोलिया के खोव्द प्रांत में किए गए लैब टेस्ट के हवाले से ब्यूबानिक प्लेग के दो मामले सामने आने की खबर है। खबरों के मुताबिक दो भाईयों ने मारमॉट (गिलहरी की एक प्रजाति) का मीट खाया था। इनमें से एक भाई की उम्र 27 साल और दूसरे के उम्र 17 साल है। दोनों पीड़ितों का इलाज अलग-अलग अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, दोनों युवकों के किसी न किसी प्रकार से संपर्क में आए करीब 146 लोगों को अलग-अलग स्थानीय अस्पतालों में आइसोलेट कर उनका इलाज किया जा रहा है।

ये हो सकते है लक्षण…
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस नई बीमारी के लक्षण शरीर असहनीय दर्द, तेज बुखार, पल्स रेट में तेज होना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि प्लेग सबसे पहले चूहों में होता है, लेकिन जब चूहे की मौत हो जाती हैं तो जीवित प्लेग वायरस उनके शरीर से बाहर आ जाता है और मानव शरीर में प्रवेश करता है।

बहरहार बता दें कि चीन से निकल कर आए कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक करीब 11,562,878 लोग पॉजिटिव हो गए है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा लगभग 536,841 तक पहुंच गया है। भारत में भी कोविड19 का प्रकोप बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। देश अभी कोरोना पॉजिटिव कुल संख्या के मामलें में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस मामलें में पहले नंबर पर दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका है।

Share this story