कडप्पा आंध्र प्रदेश में दस लोगों ने पिया सेनेटाइजर, तीन की मौत, सात गंभीर

कडप्पा आंध्र प्रदेश में दस लोगों ने पिया सेनेटाइजर, तीन की मौत, सात गंभीर

Newspoint24.com/newsdesk/


कडप्पा (आंध्र प्रदेश) । राज्य सरकार की चेतावनी के बावजूद सेनेटाइजर से शराब बनाने का सिलसिला राज्य में अब भी जारी है। सेनेटाइजर पीने से तीन और लोगों की मौत हो गई।
बताया गया कि रविवार की रात कडप्पा जिले के पेंडलीमैरी गांव में नशा करने के लिए 10 लोगों ने सेनेटाइजर पी लिया था। सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गयी, अन्य सात लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनकी हालत चिंताजनक बताई गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बिना सूचित किए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला, छोटे भालू और वह मैया के रूप में हुई है। जिला प्रशासन ने पुलिस को घटनास्थल पर भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this story