तेजस और शताब्दी यात्री को तरसे ,आधी से ज्यादा सीटें खाली

तेजस और शताब्दी यात्री को तरसे ,आधी से ज्यादा सीटें खाली
तेजस और शताब्दी यात्री को तरसे ,आधी से ज्यादा सीटें खाली

लखनऊ। लखनऊ जंक्शन से चलने वाली तेजस और शताब्दी एक्सप्रेस को कोविड-19 की वजह से अभी भी भरपूर यात्री नहीं मिल रहे हैं। दोनों ट्रेनों में आधी से ज्यादा सीटें खाली हैं। इसलिए ट्रेन संचालन का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि तेजस एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से सुबह 06:10 बजे रवाना होती है। जबकि शताब्दी एक्सप्रेस अपराह्न 3:30 बजे चलती है। इन दोनों वीआईपी ट्रेनों को इस समय भरपूर यात्री नहीं मिल रहे हैं। दोनों ट्रेनों में आधी से अधिक सीटें खाली हैं। तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को 10 लाख रुपये का बीमा दिया जा रहा है। इसके अलावा सेवा सत्कार से लेकर खानपान की बेहतर व्यवस्था रहती है। फिर भी यात्री सफर करने से कतरा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों ट्रेनों में यात्रियों की संख्या ऐसे बनी रही तो संचालन का खर्च निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। दीपावली का त्योहार 14 नवम्बर को है। इसलिए यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। दरअसल कोविड-19 के चलते दोनों ट्रेनों का संचालन कई महीनों तक बंद था। रेलवे प्रशासन ने शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन गत 12 सितम्बर से शुरू किया है। जबकि तेजस एक्सप्रेस का संचालन 17 अक्टूबर से शुरू हुआ है।

खबर एक मिनट में यह भी पढ़े :

Share this story