पावर कपल दिव्यांका विवेक से ले कुछ रिलेशनशिप टिप्स

पावर कपल दिव्यांका विवेक से ले कुछ रिलेशनशिप टिप्स

Newspoint24.com/newsdesk/

ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 8 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। ये दोनों एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं। अगर आप भी परफेक्ट रिलेशनशिप के टिप्स लेना चाहते हैं तो इन दोनों के वैवाहिक जीवन से ले सकते हैं। ये दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते हैं।

एक दूसरे के लिए करते हैं कुकिंग

दिव्यांका और विवेक हर काम में एक- दूसरे का पूरा साथ देते हैं। विवेक भी दिव्यांका के लिए कुकिंग करते हैं और उनको उनकी मनपसंद चीजें बनाकर खिलाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप परफेक्ट हो तो एक दूसरे के लिए कुकिंग करें। एक हेल्दी रिलेशनशिप बनाने में पति और पत्नी दोनों का सहयोग रहता है।

दोनों रखते हैं एक दूसरे का ख्याल

दिव्यांका और विवेक एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं। दिव्यांका बच्चों की तरह विवेक का ध्यान रखती हैं। एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि विवेक काफी लविंग और केयरिंग हैं और अपनी भावनाओं को खूलकर व्यक्त करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप मजबूत बने तो एक दूसरे का ख्याल रखें और अपनी भावनाओं को खुलकर साझा करें।

अपने जीवन के खास पलों को साथ में बिताते हैं

दिव्यांका और विवेक अपने जीवन के खास पलों को साथ में बिताते हैं। व्यस्त होने के बाद भी वे एक दूसरे के लिए समय निकालते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप भी हेल्दी और परफेक्ट हो तो अपने जीवन के बेहतरीन पल जैसे- मैरिज एनिवर्सरी, जन्मदिन साथ में मिलकर मनाएं। 

विवेक निभाते हैं साथ…

दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विवेक ओपन माइंडिड पर्सन हैं और उनका पूरा साथ निभाते हैं। दिव्यांका को कभी भी विवेक किसी काम के लिए नहीं रोकते हैं और घर के कामों में भी उनका पूरा साथ निभाते हैं। एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए लड़कों को विवेक की इस आदत को अपना लेना चाहिए।

Share this story