साल 2018 में किए गए बाघों के सर्वे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह

साल 2018 में किए गए बाघों के सर्वे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह

Newspoint24.com/newsdesk/विजयलक्ष्मी/


नई दिल्ली । देश में साल 2018 में किए गए बाघों के सर्वे ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस विशाल सर्वे को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिल गई है। बाघों के सर्वे के लिए देश में 26,760 स्थानों पर 139 अध्ययन किए गए। इस सर्वे के दौरान साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा बाघों के फोटों लिए गए, जिसमें 76,523 बाघों की तस्वीरें हैं और 51,337 तेंदुएं की तस्वीरें शामिल हैं। देश में 2967 बाघ हैं।

इस संबंध में शनिवार को केन्द्रीय वन व पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भारत में पिछले चार सालों में बाघों की संख्या दो गुनी हुई है। इसके लिए किए गए सर्वे को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिल गई है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में बाघों की संख्या तय समय से पहले ही दोगुना कर लिया गया है। दी ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन द्वारा बाघों पर किये गए सर्वे को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। यह सर्वे दुनिया का सबसे विशाल सर्वे है।

Share this story