सर्वोच्च न्यायालय ने पलायन कर रहे कामगारों की परेशानियो पर केन्द्र और राज्यों से मांगा जवाब

सर्वोच्च न्यायालय ने पलायन कर रहे कामगारों की परेशानियो पर केन्द्र और राज्यों से मांगा जवाब

Newspoint24 .com /newsdesk / भाषा /

नयी दिल्ली। उच्चतम न्ययायालय ने कोविड-19 लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से फंसे प्रवासी कामगारों की परेशानियों का मंगलवार को स्वत: ही संज्ञान लिया।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने कामगारों की परेशानियों का संज्ञान लेते हुये केन्द्र, राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों से 28 मई तक जवाब मांगा है। इन सभी को न्यायालय को बताना है कि इस स्थिति पर काबू पाने के लिये उन्होंने अभी तक क्या कदम उठाये हैं।

शीर्ष अदालत ने सालिसीटर जनरल तुषार मेहता से कहा है कि वह इस मामले में न्यायालय की मदद करें। न्यायालय कामगारों से संबंधित इस मामले में 28 मई को आगे विचार करेगा।

Share this story