महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप जारी एक दिन में 250 मौत

महाराष्ट्र में  कोरोना का प्रकोप जारी एक दिन में 250 मौत
महाराष्ट्र में  कोरोना का प्रकोप जारी एक दिन में 250 मौत

मुंबई । प्रदेश में शनिवार को 10,259 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 15,86,321 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 250 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41,965 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 13,58,606 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 250 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 47 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 79 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 11, पुणे मंडल में 67, कोल्हापुर मंडल में 26, औरंगाबाद मंडल में 7, लातूर मंडल में 17, आकोला मंडल में 10, नागपुर मंडल में 33 कोरोना मरीज की मौत हुई है।


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2,40,335 हो गई है। मुंबई में अब तक 9,739 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 14,238 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 13,58,606 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 1,85,270 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 22,664 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 5,50,249, नासिक मंडल में 2,12,921, पुणे मंडल में 4,08,351, कोल्हापुर मंडल में 1,04,924, औरंगाबाद मंडल में 58,623, लातूर मंडल में 65,218, आकोला मंडल में 49,105, नागपुर मंडल में 1,34,967 और अन्य राज्यों के 1,963 मरीज पाए गए हैं।

Share this story