अफगानिस्तान में कमाल खान बांध की सुरक्षा कर रहे सुरक्षा बल के छह जवानों की हत्या

अफगानिस्तान में कमाल खान बांध की सुरक्षा कर रहे सुरक्षा बल के छह जवानों की हत्या

Newspoint24.com/newsdesk/

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत नीमरोज में शुक्रवार शाम तालिबान ने कमाल खान पनबिजली एवं सिंचाई बांध की सुरक्षा कर रहे सुरक्षा बल के छह जवानों को मौत के घाट उतार दिया जबकि दो जवान घायल हुए हैं। नेशनल वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है।

सुरक्षाबलों की तैनाती आंतरिक मंत्रालय के पब्लिक प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के द्वारा आधारभूत संरचनाओं जैसे की कमाल खान बांध की रक्षा के लिए किया गया था। तालिबान ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

नेशनल वॉटर अफेयर्स रेगुलेशन अथॉरिटी के अनुसार कमाल खान डैम नीमरोज के चाहरबराक जिले में हेलमंड नदी पर बना है। यह एक बार में तीन जिलों के 1,74,000 हेक्टेयर भूमि को सिंचित कर सकता है। इसके साथ ही यह नीमरोज के केंद्र जरांज शहर को पानी की आपूर्ति भी कर सकता है। यह बांध 9 मेगावाट का बिजली का उत्पादन कर सकता है और प्रथम चरण में यह 52 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी को रोक कर रख सकता है ।

तालिबान पिछले महीने से अफगान सरकार के प्रति ज्यादा हिंसक है। उसने नीमरोज प्रांत के खासरोड जिले में हमला किया था जिसमें सुरक्षा बल के 20 जवान मारे गए थे और छह अन्य को बंधक बना लिया गया था।

Share this story