बस्ती में छह नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से मची हड़कंप, कुल संख्या पहुंची 110 तक

बस्ती में छह नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से मची हड़कंप, कुल संख्या पहुंची 110 तक

Newspoint24.com / newsdesk / वार्ता /

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती में गुरूवार को छह और मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पुष्टि हुई है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 110 तक पहुंच गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से मिली जांच रिपोर्ट में छह नए मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। पीड़ितों की संख्या 110 तक पहुंच गई है। इसमें से इलाज के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। 28 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने अपने घरों को चले गए हैं। 80 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक मिले संक्रमित व्यक्तियों में सर्वाधिक महाराष्ट्र तथा अन्य महानगरों से आए प्रवासी मजदूर हैं।

Share this story