जानिए, नियमित सेक्स करने के फायदे खासकर महिलाएं…नहीं करती सेक्स तो उठाना पड़ सकता है ये खामियाजा!

जानिए, नियमित सेक्स करने के फायदे खासकर महिलाएं…नहीं करती सेक्स तो उठाना पड़ सकता है ये खामियाजा!

Newspoint24.com/newsdesk/ वार्ता /

कहा जाता है कि सेक्स भी एक शानदार व्यायाम है। इसे भी शोध में हर मर्ज की दवा बताया गया है। बताया ​गया है कि आप प्रतिदिन सेक्स करते हो तो आपका इम्यूनिटी पावर के साथ साथ आपकी जवानी में और भी निखार आएगा। इसके लिए सबसे बढ़िया बात यह कि सेक्स करने से तनाव भी कम होता है। कई अध्ययन और रिसर्च के अनुसार, सेक्स न सिर्फ एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, बल्कि यह आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाए रख सकता है। सेक्स और कामुकता जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Orgasms for a Better Life: The Surprising Benefits of Sexual Pleasure - Sexual Health Center - Everyday Health

एक शोध में बताया गया है कि सेक्स के जहां तमाम तरह के शारीरिक लाभ होते हैं तो वहीं सेक्स नहीं करने से कई प्रकार की शारीरिक हानि भी हो सकती है। महिलाओं के नजरिए से देखें तो महिलाओं के लिए सेक्स बहुत जरूरी है। महिलाओं की लाईफमें सेक्स का न होना केवल समस्या ही नहीं, बल्कि इसकी वजह से शरीर में कई प्रकार से नकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत हो सकती है।

आइए जानते है कि इस पर किए गए शोध में क्या निष्कर्ष निकला। जानकारी के अनुसार ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने करीब तीन हजार महिलाओं पर लगभग 10 सालों तक सेक्स पर शोध किया। शोध में इसका असर महिलाओं की मासिक धर्म पर पड़ता नजर आया। शोध में पता चला कि जिन महिलाओं में सेक्स में रूची नहीं देखी गई। यानी जो सेक्स नहीं करती उन महिलाओं को कम उम्र में ही मासिक धर्म बंद होने यानी रजोनिवृत्ति की शुरुआत हो गई। लेकिन अगर नियमित रूप से सेक्स किया जाता है तो आपकी अंदरूनी हड्डियां भी मजबूत होती है। इतना ही नहीं आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बेहतर रह सकता है। साथ ही सेक्स नहीं करने से आपके गर्भधारण करने की शक्ति भी धीरे धीरे कम हो जाती है। साथ ही इन समस्याओं के अलावा भी महिलाओं में बालों का झड़ना और कई प्रकार के त्वचा संबंधी रोगों का भी सामना करना पड़ता है। साथ ही बांझपन और हड्डियों में कमजोरी की समस्या आ जाती है। साथ ही शोध में बताया कि महिलाएं सेक्स न करके यदि ओरल सेक्स, फॉर प्ले, मास्टरबेशन यानी हस्तमैथुन के जरिए भी रजोनिवृत्ति को आगे बढ़ाकर ये फायदें उठा सकती हैं।

बता दें कि नियमित रूप से सेक्स लाइफ में एक्टिव रहने के काफी लाभ होते हैं। इसके अलावा जो महिलाएं नियमि​त सेक्स का आनंद लेती है। उनका ब्लैडर कंट्रोल में सुधार होता है। साथ ही माहवारी के पहले और इस दौरान होने वाले क्रैम्प और दर्द में राहत मिलती है। साथ ही फर्टिलिटी में भी सही काम करती है। साथ ही योनी से निकलने वाली लुब्रिकेशन के निर्माण में बढ़ावा होता है। सेक्स के दौरान होने वाली दर्द से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा सेक्स करने से हृदय रोग, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन से भी बचा जा सकता है।

Share this story