एमपी के मंडला जिले में दो पक्षों में विवाद होने से सात की मौत, मृतकों में एक परिवार के 6 सदस्य

एमपी के मंडला जिले में दो पक्षों में विवाद होने से सात की मौत, मृतकों में एक परिवार के 6 सदस्य

Newspoint24.com/newsdesk/

मंडला, मध्यप्रदेश। मंडला जिले के मनेरी गांव में आज दो पक्षों में विवाद के बाद हुए संघर्ष में सात लोगों की मौत हो गयी, जिनमें से छह एक ही परिवार के बताए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यहां से लगभग 75 किलोमीटर दूर बीजाडांडी थाना क्षेत्र के मनेरी गांव में इस घटना की सूचना के बाद पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए।

एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के छह लोगों की हत्या कर दी। आरोपियों के भागते समय एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की पिटायी में उसकी मौत हो गयी। मृतकों की पहचान की जा रही है।

Share this story