सेबी 147 वरिष्ठ अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित करेगा परीक्षा
Oct 21, 2020, 16:32 IST
Newspoint24.com/newsdesk/
मुम्बई।घरेलू शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) वर्ष 2021 के जनवरी और फरवरी माह में 147 वरिष्ठ अधिकारियों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
बाजार नियामक, सेबी ने बुधवार को एक नोटिस जारी कर कहा कि चरण एक और चरण दो की ऑनलाइन परीक्षाएं 17 जनवरी और 27 फरवरी, 2021 को आयोजित की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2020 है। सेबी ने अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए यह आवेदन दिया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व में सेबी ने इन पदो पर भर्ती के लिए सात मार्च 2020 को आवेदन मंगा था। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की वजह से इन पदों के लिए आवेदन करने की समय सीमा कई बार बढ़ायी गयी।