संजय राऊत ने केंद्र पर लगाया आरोप जहां भाजपा की सत्ता नहीं हैं,वहां सीबीआई, ईडी लोगों को परेशान कर रही

मुंबई। शिवसेना के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने आरोप लगाया है कि गैर भाजपा शासित राज्यों में केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। इसी वजह से महाराष्ट्र में किसी भी जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को राज्य सरकार की अनुमति का निर्णय लिया है। राऊत ने कहा कि यह निर्णय बहुत परेशान होने के बाद लिया गया है।

राऊत ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र में सीबीआई, ईडी को जांच का अधिकार है, लेकिन इन अधिकारों का केंद्र सरकार दुरुपयोग करते हुए जहां भाजपा की सत्ता नहीं हैं, वहां लोगों को परेशान कर रही थी। इससे राज्य सरकार के अधिकारों का हनन हो रहा था और लोगों को नाहक तकलीफ झेलनी पड़ रही थी। इसी वजह से राज्य सरकार को इस तरह का निर्णय लेना पड़ा है। इस तरह का निर्णय पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश ने बहुत पहले ले लिया था। महाराष्ट्र में यह निर्णय सब्र का बांध टूटने के बाद लिया गया।

Share this story