सलमान खान की दरियादिली, बाढ़ पीड़ित गांव में बनवा रहे हैं 70 घर

सलमान खान की दरियादिली, बाढ़ पीड़ित गांव में बनवा रहे हैं 70 घर

Newspoint24.com/newsdesk/


मुंबई। बॉलीवुड के सितारे नेक काम करने के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान लोगों की मदद में पीछे नहीं हटते। वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने में आगे रहते हैं। सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान हजारों दिहाड़ी मजदूरों के घर में राशन और जरूरी सामान मुहैया कराया था। उन्होंने थिएटर कर्मचारियों के घरों में राशन पहुंचाया था और अपने फार्महाउस से राशन का सामान गरीबों में बांटने के लिए भेजते देखा गया था। अब सलमान खान ने अपने एक वादे को पूरा किया है। सलमान खान की मदद से खिदरापुर गांव में लोगों के घर बनने का काम शुरू हो गया है।

सलमान खान की दरियादिली, बाढ़ पीड़ित गांव में बनवा रहे हैं 70 घर


हाल ही में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 70 प्रभावित घरों का काम शुरू हो गया है। उन्होंने भूमि पूजन की तस्वीरें भी शेयर की और सलमान खान का भी जिक्र किया। सलमान खान ने फरवरी में महाराष्ट्र के खिदरापुर गांव के लोगों के घर बनवाने का वादा किया था। खिदरापुर गांव कोल्हापुर जिले में है। 2019 में यहां भीषण बाढ़ आई थी।

सलमान खान की दरियादिली, बाढ़ पीड़ित गांव में बनवा रहे हैं 70 घर

बाढ़ प्रभावित इलाके में सलमान खान और ऐलान फाउंडेशन मिलकर लोगों के लिए आश्रय और आवास का जिम्मा लिया था। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि 2019 की बाढ़ में जिन्होंने अपने परिवारों को खो दिया, उनके लिए मेरे दिल में सम्मान है। कई लोगों ने व्यक्तिगत नुकसान उठाने के अलावा अपने घरों को भी खो दिया। आज घर होना बुनियादी जरूरतों में से एक है। सलमान खान ने कहा था कि गांव के विकास को सुनिश्चित करने के लिए यह हमारा सहयोगी प्रयास है।

सलमान खान की दरियादिली, बाढ़ पीड़ित गांव में बनवा रहे हैं 70 घर


लॉकडाउन के दौरान सलमान खान ने अपने पनवेल फार्महाउस पर खेती की थी। सलमान खान का खेत में धान बोने के बाद ट्रैक्टर चलाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बॉलीवुड के भाईजान ने खेत में धान की बुआई की थी और अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा था-‘दाने दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम…जय जवान! जय किसान।’
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान पिछले साल फिल्म ‘दबंग 3’ में नजर आए थे। वह जल्द ही फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिका में हैं। इसके अलावा उन्होंने एक और फिल्म की घोषणा की है, जिसका नाम ‘कभी ईद कभी दीवाली’ है। इस फिल्म में सलमान खान अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे।

Share this story