रानी और दीपिका को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से खुशी हुईः मरिने

रानी और दीपिका को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से खुशी हुईः मरिने

Newspoint24.com/newsdesk/

बेंगलुरु । भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरिने ने कहा है कि उन्हें टीम की कप्तान रानी रामपाल और दीपिका को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से काफी खुशी हुई है।

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने गत शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की घोषणा की थी। रानी को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना गया है। रानी भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी है जिन्हें इस सम्मान ने नवाजा जा रहा है। उनके अलावा दीपिका को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। इन दोनों खिलाड़ियों को 29 अगस्त के दिन राष्ट्रपति भवन में वर्चुअल समारोह के जरिए यह सम्मान दिया जाएगा।

मरिने ने कहा, “मैं रानी और दीपिका के लिए काफी खुश हूं। मैं टीम के लिए भी खुश हूं क्योंकि भले ही यह अवॉर्ड टीम की एक सदस्य को मिलेगा लेकिन यह पूरी टीम के लिए एक उपलब्धि है। मुझे बहुत खुशी हुई कि महिला हॉकी टीम को उनके मेहनत के लिए पुरस्कृत किया गया है।”

14 दिनों तक क्वारेंटीन में रहने के बाद मरिने ने कहा कि संभावित सदस्य बुनियादी गतिविधियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों के क्वारंटीन पीरियड खत्म होने पर हम एक बार फिर शुरुआत कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि सभी खिलाड़ी स्वस्थ हैं और इन लोगों ने इस दौरान अपना ख्याल रखा है।”

कोच ने कहा, “मुझे निजी तौर पर काफी अच्छा लग रहा है कि मैं जिससे प्यार करता हूं वो कर पा रहा हूं। इससे मुझे ऊर्जा मिल रही है। संभावित सदस्यों के रोजाना रुटीन पर मरिने ने कहा, “हम भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और हॉकी इंडिया की ओर से जारी एसओपी को ध्यान में रखकर खेल गतिविधियां कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि टीम पांच महीने बाद मैदान पर दोबारा वापसी कर रही है।”

Share this story