गृह मंत्री अमित शाह को राजस्थान के प्रमुख भाजपा नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह को राजस्थान के प्रमुख भाजपा नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Newspoint24.com/newsdesk/

जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज जन्मदिन है। शाह के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान भाजपा के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। 

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावात, केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश मेघवाल, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने ट्वीट कर शाह को जन्मदिन की बधाई दी है। शाह का आज 56वां जन्मदिन है। 

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने शाह को बधाई देते हुए ट्वीट किया है- “गृहमंत्री अमीत शाह को जन्म दिवस की अगणित बधाइयां एवं अशेष शुभकामनाएं! भारत भूमि की एकता व अखंडता के लिए आपके द्वारा किए गए कार्यों को नमन करते हुए मैं आपकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करता हूं।” 

केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम ने ट्वीट पर लिखा है- “कुशल संगठनकर्ता, करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, पूर्व भाजपा राष्ट्रीयअध्यक्ष केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके सफल, सुखद, स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने शाह को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए ट्वीट किया है- “केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे ने शाह को बधाई देते हुए कहा है कि “आप स्वस्थ और दीर्घायु हों, प्रभु से प्रार्थना है। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो तथा अपने नेतृत्व कौशल से यूं ही देश को नित नई ऊंचाइयां प्रदान करते रहें, ऐसी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।”

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ट्वीट करते हुए लिखा है “भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय राजनीति के चाणक्य, कुशल संगठनकर्ता, हमारे प्रेरणास्त्रोत व देश के गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम आपकी दीर्घ आयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

वहीं भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भी शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है, उन्होंने कहा कि “देश की एकात्मकता के लिए 370 और 35 ए को हटाने का ऐतिहासिक निर्णय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, देश के यशस्वी गृह मंत्री, कुशल संगठक, दृढ़ व्यतित्व के परिचायक और कुशल रणनीतिकार अमित शाह को जी को जन्मदिन की बधाई।”

Share this story