मुंबई एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के हाथ पर क्वारंटीन की मुहर लगाया जाएगा: महापौर

मुंबई एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के हाथ पर क्वारंटीन की मुहर लगाया जाएगा: महापौर

Newspoint24.com/newsdesk/

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अगर मुंबई आती है, तो एयरपोर्ट पर उसके हाथ पर क्वारंटीन की मुहर लगाई जाएगी और उसे लगातार 10 दिनों तक घर में क्वारंटीन किया जाएगा। 


मुंबई नगर निगम की महापौर किशोरी पेडणेकर ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि कंगना रनौत 9 सितंबर को मुंबई आने वाली है। इस तरह की जानकारी मिली है ,इसलिए मुंबई नगर निगम कोरोना को लेकर केंद्र सरकार की गाईडलाईन का पालन करने के लिए विवश है। केंद्र सरकार की गाईड लाईन के अनुसार एयरपोर्ट पर अन्य राज्य से आने वाले लोगों के हाथ पर क्वारंटीन की मुहर लगाई जाती है और उन्हें 10 दिनों तक घर में क्वारंटीन रहना पड़ता है। मुंबई नगर निगम कंगना के साथ भी इसी तरह कोरोना संकटकाल में केंद्र सरकार की गाईड लाईन का पालन करने वाली है।

महापौर ने बताया कि दो दिनों में केंद्र सरकार की क्वारंटीन को लेकर नई नियमावली आने वाली है। अगर नई नियमावली में किसी भी तरह की छूट रहेगी ,तो इसका लाभ भी कंगना को मिलेगा।  उल्लेखनीय है कि सुशांत मामले की जांच करने आई बिहार पुलिस के एसपी को भी मुंबई नगरनिगम ने क्वारंटीन कर दिया था। इसलिए मुंबई नगर निगम की जोरदार आलोचना हुई थी। लेकिन इसके बाद भी मुंबई नगर निगम ने कंगना रनौत को भी क्वारंटीन करने का निर्णय लिया है। 

Share this story