प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीर


लॉस एंगेल्स । अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को पति निक जोनस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। अभिनेत्री इन दिनों निक के साथ लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया (यूएस) में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को पति निक जोनस के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका अक्सर निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करती रहती है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को टैग कर इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर किया और लिखा-‘मेरे साथ हमेशा रहने वाले शख्स… आपके लिए बहुत आभारी हूं।’

तस्वीर में निक और प्रियंका एक कार में हैं। प्रियंका निक के कंधे पर सिर पर रखकर बैठी हैं और दोनों एक दूसरे के हाथ पकड़े हैं।

Jahangir Graphic Studio is for Top Quality Graphic Design Training. You will get advance training on various graphic design software such as Adobe Photoshop, Adobe illustrator from us. By completion our courses, you will be able to learn Photo Manipulation, Photo Effect, Photo Composition, Image Retouching, Logo Design, Concept Art, Digital Art, Advanced Graphic Design Ideas and many more.

प्रियंका के पोस्ट पर उनके फैंस और सेलिब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने प्रियंका और निक की जोड़ी की तारीफ की है और दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है। प्रियंका इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ लाइफ के जुड़ी नियमित अपडेट शेयर करती रहती है।


हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘न्यू हेयर, डोंट केयर।’ प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी अनफिनिश्ड जल्द ही आने वाली है जिसे उन्होंने खुद लिखा है। इसकी जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी थी। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों अमेजन के साथ दो साल का मल्टीमिलियन डॉलर, फर्स्ट लुक टेलीविजन कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही फिल्म द व्हाइट टाइगर और वी कैन बी हीरोज में नजर आएंगी। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी 2018 में हुई थी।

View this post on Instagram

My forever guy…so grateful for you @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

Share this story