जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Newspoint24.com/newsdesk/

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी और ताबड़तोड़ गोलाबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तान ने सुंदरबनी सेक्टर में शाम 5.15 बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी और गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा कि हमारी सेना भी इस हमले का माकूल जवाब दे रही है।

पाकिस्तान ने रविवार को भी इसी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

Share this story