ओडिशा दो लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों वाला आठवां राज्य बना

ओडिशा दो लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों वाला आठवां राज्य बना

newspoint24.com/newsdesk

नयी दिल्ली। ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 4208 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण संक्रमितों की संख्या 2,01,096 हो गयी और इसके साथ ही यह दो लाख से अधिक संक्रमितों वाला देश का आठवां राज्य बन गया।

देश में इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक लगभग 13.01 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं आंध प्रदेश में करीब 6.62 लाख, तमिलनाडु में लगभग 5.69 लाख, कर्नाटक में करीब 5.57 लाख, उत्तर प्रदेश में लगभग 3.79 लाख, दिल्ली में 2.64 लाख से अधिक, पश्चिम बंगाल में 2.41 से अधिक तथा ओडिशा में 2,01,096 लोग अब तक इस वायरस की चपेट में आए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 85,362 नये मामले सामने आये हैं और 93,420 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 9,147 कम होकर 9,60,969 रह गये। देश में कोरोना संक्रमितों की 59,03,933 पर पहुंच गयी है और स्वस्थ होने वालों की संख्या 48,49,585 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,089 मरीजों की मौत हुई, जिससे संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 93,379 पर पहंच गयी है।

Share this story