पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3231 नये मरीज

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3231 नये मरीज

Newspoint24.com/newsdesk/

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1,84,576
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3231 नये मरीज

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3231 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 1,84,576 हो गई है। जिसमें से 1,40,140 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 3471 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 43,662 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 736 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2132 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 140471 है। जबकि, 1,10,883 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2553 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 29132 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 453 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 23 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 470 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 18300 हो गई है। जबकि, 10734 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 479 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 7362 मरीजों का इलाज चल रहा है। 182 मरीजों की अब तक मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 10 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है।

मणिपुर में 152 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 7731 हो गई है, वहीं 6102 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 100 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1584 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 45 मरीज की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में 136 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 5961 हो गई है। वहीं 4253 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 127 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1698 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 10 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

नगालैंड में 118 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 5064 हो गई है। राज्य में 3822 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 31 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1221 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 168 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3615 हो गई है। जिसमें से 2020 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 131 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1570 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। गत 24 घंटों के दौरान 01 और मरीज की मृत्यु हुई है।

सिक्किम में 29 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2055 हो गई है। वहीं 1503 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 539 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में 26 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1379 हो गई है। जबकि, 823 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 556 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

Share this story