पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1,04,283 24 घंटों के दौरान 3101 नये मरीज

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1,04,283 24 घंटों के दौरान 3101 नये मरीज

Newspoint24.com/newsdesk/अरविंद राय/

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3101 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 1,04,283 हो गई है। जिसमें से 71929 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1990 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 32,014 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 303 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2534 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 82,202 है। जबकि 58,295 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1560 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 23,701 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 203 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 205 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 7424 हो गई है। जबकि, 5404 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 118 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1940 मरीजों का इलाज चल रहा है। 62 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 78 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4765 हो गई है, वहीं 2798 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 55 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1958 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 18 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 65 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3520 हो गई है। राज्य में 1664 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 134 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1842 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 134 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 2875 हो गई है। वहीं 1949 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 56 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 921 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 05 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 39 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1457 हो गई है। जिसमें से 685 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 766 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 06 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 26 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 815 हो गई है। जबकि, 379 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 436 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 20 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1207 हो गई है। वहीं 755 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 54 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 450 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, 02 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share this story