रूस में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 733699 हुई

रूस में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 733699 हुई

Newspoint24.com/newsdesk/

मॉस्को | रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के 6,537 मामले सामने आए हैं, और इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 733,699 हो गई है। यह जानकारी कोविड-19 रेस्पॉन्स सेंटर ने सोमवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश में कोरोनावायरस से 104 नई मौतों के साथ मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11,439 हो गई है। इस दौरान कुल 504,021 लोग ठीक हुए हैं, जिसमें 2,960 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए हैं।

देश में इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित मॉस्को में 672 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 230,029 हो गई है।

रूस के उपभोक्ता अधिकार और मानव कल्याण वाचडॉग ने सोमवार को एक अलग बयान में कहा कि रविवार को 275,334 लोग चिकित्सा निगरानी में थे। जबकि 2.32 करोड़ जांच देश में हो चुकी है।

Share this story