परेश रावल राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के नये अध्यक्ष

परेश रावल राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के नये अध्यक्ष

Newspoint24.com/newsdesk/

नयी दिल्ली। बॉलीवुड कलाकार एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद परेश रावल को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

श्री पटेल ने कहा, “ हमें खुशी है राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने श्री परेश रावल को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का अध्यक्ष नियुक्त किया है। हम उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हैं और उनके नेतृत्व में यह नयी ऊंचाइयों तक जाएगा।

श्री परेश रावल को 2014 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Share this story