महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 18,390 नए संक्रमित

महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 18,390 नए संक्रमित

Newspoint24.com/newsdesk/

संक्रमितों की कुल संख्या हुई 12,42,770
महाराष्ट्र में 24 घंटे में हुई 392 कोरोना मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में कुल 2,72,410 कोरोना के एक्टिव मरीज
9,36,554 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य


मुंबई । महाराष्ट्र में मंगलवार को 18,390 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 12,42,770 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 392 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 33,407 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 9,36,554 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 392 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 50 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 120 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 43, पुणे मंडल में 90, कोल्हापुर मंडल में 46, औरंगाबाद मंडल में 11, लातूर मंडल में 35, आकोला मंडल में 13, नागपुर मंडल में 31 व अन्य राज्य के 3 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,87,904 हो गई है। मुंबई में अब तक 8,555 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी तरह राज्य में आज 20,206 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 9,36,554 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,72,410 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 26,764 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,43,054, नासिक मंडल में 1,63,525, पुणे मंडल में 3,30,787, कोल्हापुर मंडल में 83,455, औरंगाबाद मंडल में 47,521, लातूर मंडल में 48,707, आकोला मंडल में 35,243, नागपुर मंडल में 89,122 और अन्य राज्यों के 1,356 मरीज पाए गए हैं।

Share this story