मंगलवार देर रात तक करीब 59,464 नये मामले , कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 लाख के पार

मंगलवार देर रात तक करीब 59,464 नये मामले , कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 लाख के पार

Newspoint24.com/newsdesk/

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या सोमवार की देर रात 62 लाख के पार पहुंच गई है लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक 51.27 लाख से अधिक मरीज इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार देर रात तक करीब 59,464 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 62,02,483 हो गयी है। इस दौरान 1086 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 96 हजार के पार 97,227 हो गयी है।

राहत की बात यह है कि देश में नये मामलों की तुलना में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 56,280 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या साढे 51 लाख के पार 51,54,853 हो गयी है। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 9,51,424 रह गये हैं।

महाराष्ट्र 2,60,362 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक में 10453 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 5,92,911 हो गयी है। इस दौरान 6,628 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 4,76,378 हो गयी है। इसी अवधि में 136 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 8,777 हो गयी है।

इस दौरान सक्रिय मामलों में 3,689 की वृद्धि दर्ज की गयी जिससे ऐसे मामले बढ़कर 1,07,737 हो गये।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 14,976 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,66,129 हो गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में फिर से वृद्धि दर्ज की गयी जिससे सक्रिय मामलों में कमी आयी है। सक्रिय मामलों की संख्या घट कर 2,60,362 रह गयी।

इस दौरान 19,212 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 10,69,159 हो गयी है।

राज्य में अब तक 13,66,129 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं तथा 430 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 36,181 हो गयी है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 78.26 फीसदी पहुंच गयी है वहीं मृत्यु दर महज 2.64 प्रतिशत है।

Share this story