मुंबईः मंत्रालय के 17 कर्मचारी कोरोना पाजिटिव, खाद्यान्न मंत्री छगन भुजबल एकांतवास में

मुंबईः मंत्रालय के 17 कर्मचारी कोरोना पाजिटिव, खाद्यान्न मंत्री छगन भुजबल एकांतवास में

Newspoint24.com/newsdesk/

खाद्यान्न, ऊर्जा और उच्च शिक्षा कार्यालय बंद

मुंबई । मंत्रालय में खाद्यान्न, उर्जा व उच्च शिक्षा विभाग के 17 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसलिए शनिवार को इन तीनों विभागों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। खाद्यान्न व आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल अपने शासकीय निवास में एकांतवास में हैं जबकि उर्जामंत्री नितिन राऊत और उच्च शिक्षा मंत्री अपने निवास से ही कामकाज देख रहे हैं।

शनिवार को मंत्रालय स्थित खाद्यान्न विभाग के कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई। इसी वजह से तत्काल मुंबई नगर निगम की टीम ने इन कर्मचारियों का रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया। इनमें से 6 कर्मचारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद तत्काल कार्यालय को सैनीटाइज किया गया। इन 6 कोरोना पाजिटिव कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और कार्यालय बंद कर दिया गया। इसी तरह ऊर्जा मंत्री नितिन राउत के कार्यालय में भी 6 कर्मचारी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इन सभी कर्मचारियों का इलाज जारी है और कार्यालय को बंद कर दिया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत के कार्यालय के 5 कर्मचारी दो दिन पहले कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। इसी वजह से उदय सामंत का कार्यालय पिछले दो दिनों से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस तरह मंत्रालय के कुल 19 कर्मचारियों का कोरोना संक्रमित होने के कारण इलाज हो रहा है। खाद्यान्न मंत्री छगन भुजबल ने उनके कार्यालय में आने वाले नागरिकों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।

Share this story