UP: मिर्जापुर के कन्हईपुरगांव में दूल्हा की अधिक उम्र होने पर कन्या ने शादी से किया इन्कार

UP: मिर्जापुर के कन्हईपुरगांव में दूल्हा की अधिक उम्र होने पर कन्या ने शादी से किया इन्कार

Newspoint24.com / newsdesk / वार्ता /


मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दूल्हे की उम्र अधिक होने पर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया और पुलिस बुलाकर बारातियों को बैरंग वापस जाने पर मजबूर कर दिया।
पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि लालगंज क्षेत्र के कन्हईपुर गांव में रविवार को एक शादी पहले से तय थी। लाॅकडाउन में पाबंदी के चलते छोटी बारात आयी। इस बीच दुल्हन ने दूल्हे की अधिक उम्र देखकर शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन ने तर्क दिया कि वह अभी पढ़ना चाहती है। शादी रूकवाने के लिए पहले उसने गांव के प्रधान और अन्य सम्मानित व्यक्तियों से सम्पर्क किया। प्रधान के समझाने के बाद भी कन्या के पिता ने शादी रोकने से इंकार कर दिया। फिर उसने पुलिस से सहायता मांगी। पुलिस ने शादी रूकवा दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वैसे भी दुल्हन की उम्र 18 वर्ष से कम है। वह हाईस्कूल की छात्रा है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दूल्हा व उसके परिजन मायूस हो कर लौट गये। वहीं दूसरी ओर कन्या के साहस की अच्छी खासी चर्चा है।

Share this story