मास्क पुलिस महाभियान: पुलिस कमिश्नर ने वाहन रैली को दिखाई हरी झंडी,पुलिस अधिकारियों ने पैदल चलकर लोगों को पहनाये मास्क

मास्क पुलिस महाभियान: पुलिस कमिश्नर ने वाहन रैली को दिखाई हरी झंडी,पुलिस अधिकारियों ने पैदल चलकर लोगों को पहनाये मास्क

Newspoint24.com/newsdesk/

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट जयपुर द्वारा रविवार से मास्क पुलिस महाभियान का शुभारंभ किया। महाभियान अगले तीन दिनों तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक जयपुरवासियों पुलिस टीम द्वारा मास्क पहनाने के लिए एक अभिनव पहल की है क्योंकि अभी मास्क ही वेक्सीन है।

इस अभियान के चलते जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने कोरोना संक्रमण से बचाव के जागरूकता अभियान के लिये निर्भया स्क्वॉड टीम एवं यातायात पुलिस के वाहनों की रैली को गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि जब से इस कोरोना महामारी का प्रकोप शुरू हुआ है तब से ही राज्य सरकार द्वारा इस महामारी पर नियंत्रण के लिए उपाय किये जा रहे हैं। यह हर आदमी को प्रभावित कर रही है। सभी की बातचीत का केंद्र बिंदु कोरोना ही है। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क ही वैक्सीन है। राज्य सरकार ने जनजागरण आंदोलन चलाया है। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जाय कि हर आदमी मास्क को धारण करे जिससे इस महामारी के संक्रमण को रोका जा सके।

मास्क पुलिस महाभियान: पुलिस कमिश्नर ने वाहन रैली को दिखाई हरी झंडी,पुलिस अधिकारियों ने पैदल चलकर लोगों को पहनाये मास्क

प्रतिदिन तीन घंटे पांच हजार पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मी शहर के 650 निर्धारित स्थानों पर लोगों से करेंगे आग्रह

श्रीवास्तव ने बताया कि मास्क पहनाने का अभियान तीन दिन तक चलेगा । प्रतिदिन तीन घंटे लगभग पांच हजार पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मी शहर के 650 निर्धारित स्थानों पर लोगों से आग्रह करेंगे कि वे मास्क पहनें और नहीं पहनें हुए हो तो उन्हें मास्क धारण करवाएंगे।

मास्क पुलिस महाभियान: पुलिस कमिश्नर ने वाहन रैली को दिखाई हरी झंडी,पुलिस अधिकारियों ने पैदल चलकर लोगों को पहनाये मास्क

जयपुर शहर में सुरक्षा के रूप में निकलने के लिए पुलिस कर्मियों को दी बधाई
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम अजयपाल लाम्बा ने बताया कि आज दशहरा है और दशहरे के दिन इस अभियान की शुरुआत हुई है। इस समय कोरोना से बड़ी कोई बुराई का प्रतीक नहीं है। वहीं लोगों की सुरक्षा करना पुलिस का काम है लेकिन इस से बड़ी सुरक्षा कुछ हो ही नहीं सकती। जयपुर शहर में सुरक्षा के रूप में निकलने के लिए पुलिस कर्मियों को बधाई दी और कहा कि इस अभियान को हम सभी मिलकर सफल बनायेंगे।

75 स्थानों पर नाके लगाकर 200 निर्भया स्क्वायड की महिला पुलिस अधिकारी मास्क बाटेंगी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वॉड टीम की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने बताया कि निर्भया टीम रविवार से तीन दिवसीय मास्क पुलिस बनकर जागरूकता लाएगी। जगह-जगह जागरूकता नाके लगाएगी ।

मास्क पुलिस महाभियान: पुलिस कमिश्नर ने वाहन रैली को दिखाई हरी झंडी,पुलिस अधिकारियों ने पैदल चलकर लोगों को पहनाये मास्क

कोरोना के खिलाफ युद्ध में लगभग 75 स्थानों पर नाके लगाकर 200 निर्भया स्क्वायड की महिला पुलिस अधिकारी मास्क बाटेंगी और लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

पुलिस के आलाधिकारियों ने पैदल चलकर सभी ने लोगों को मास्क पहनाये
इस मास्क पुलिस महाभियान कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम अजयपाल लाम्बा, पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ राहुल जैन,पश्चिम प्रदीप मोहन शर्मा, उत्तर डॉ राजीव पचार,दक्षिण मनोज कुमार एवं यातायात आदर्श सिधु सहित पुलिस के अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे जो गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा से संसारचन्द्र रोड,वनस्थली मार्ग, सिंधी कैम्प होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन तक पैदल चलकर सभी ने लोगों को मास्क पहनाये।

Share this story