सेक्स के दौरान पार्टनर के साथ लंबा समय चाहिए तो ऐसे कंडोम यूज में ले , जानिए और भी रोचक जानकारी

सेक्स के दौरान पार्टनर के साथ लंबा समय चाहिए तो ऐसे कंडोम यूज में ले , जानिए और भी रोचक जानकारी

Newspoint24.com/newsdesk/ वार्ता /

सेक्स के दौरान कई लोग कंडोम का प्रयोग करते है। कंडोम एक रबड़ का खोल होता है, जिसे शुक्राणुओं को महिला के गर्भाशय में प्रवेश करने से रोकने के लिए तने हुऐ लिंग पर लगाया जाता है। यह एक रबड़ से बनी छोटी टोपी के आकार का साधन हैं। भारत में टोपी या छतरी के नाम से जाने वाला कंडोम गर्भनिरोधक होने के साथ साथ यौन संचारित रोगों जैसे एड्स बीमारियों से बचने के लिए भी किया जाता है।

सेक्स के दौरान पुरूष अपने लिंग पर प्लास्टिक से बनी इस टोपी को चढ़ाता है। जो एक अवरोधक के रूप में काम करता है, वीर्य को योनि में जाने से रोकता है ताकि महिला पार्टनर गर्भ धारण से बच सके। साथ ही कई लोग संक्रामक बीमारी एड्स से बचने के लिए कंडोम को प्रयोग करते है। एड्स की बीमारी अधिकतर यौन मार्ग से फैलती है। इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि सेक्‍स के दौरान कंडोम का इस्‍तेमाल किया जाए। इसी बीच बता दें कि बाजार में इन दिनों कई तरह और कई फ्लेवर के कंडोम आसानी से मिल जाते है।

बाजार में इन दिनों मैनफोर्स कंडोम, ड्यूरेक्स कंडोम, मूड्स, डीलक्स, कोहिनूर सहित कई प्रकार के कंडोम उपलब्ध है। वहीं इनके अलावा भी कई छोटे ब्रांड उपलब्ध है जो सस्ते और गुणवत्ता वाले कंडोम बनाते है।

आइए जानते है कंडोम के प्रकार:

रिब्ड कंडोम: अगर आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स के दौरान अधिक आनंद चाहते हो तो ये कंडोम बेहतर है। इस कंडोम की बाहर के हिस्से पर उभरी हुई धारिया होती है। जो महिलाओं को अधिक उत्तेजित करने में सहायक होती है। अगर आप एक शानदार पल चाहते है, तो रिब्ड कंडोम के बेहतर साधन है।

फ्लेवर्ड कंडोम: बाजार में इन दिनों कई फ्लेवर के कंडोम आसानी से मिल जाते है। इनमें वेनिला, केला, सेब, चॉकलेट सहित कई और भी फ्लेवर है। साथ ही ये एसटीडी के जोखिम को भी कम करने में सहायक है।

अनफ्लेवर्ड कंडोम: अगर आपको सेक्स के दौरान सुरक्षित यौन संबंध बनाने है तो ये अनफ्लेवर्ड कंडोम आपके लिए सही है।

लॉन्ग लास्टिंग कंडोम: अगर आप अपने पार्टनर के संपर्क में आते ही जल्दी ढीले होने से परेशान हो आप अपने टाइम को बढ़ाना चाहते हो ये कंडोम बेहतर है। इसके प्रयोग से आप शीघ्र स्खलन से बच जाओंगे और पार्टनर को खुश करने और ओर्गास्म प्रदान करने के लिए ये ज्यादा समय देता है।

एक्स्ट्रा लुब्रि​केटेड कंडोम: अगर आप सेक्स के दौरान अपने पार्टनर की सूखी योनी से परेशान हो और इस दौरान वो अपनी योनी में दर्द महसूस करती है तो दर्द को दूर कर सेक्स का शानदार आनंद उठाने में ये अतिरिक्त चिकनाई वाला कंडोम बहुत फायदेमंद है।

कंडोम लगाने का तरीका :
जब आप कंडोम अपने लिंग पर चढ़ाऐ तो आपका लिंग सख्त और तना होना चाहिए। साथ ही कभी भी कंडोम को मुंह से ना खोले। कंडोम की नोक को तब तक दबाए रखें जब तक की वह पूरी तरह से लिंग पर चढ़ न जाए। साथ ही बता दें कि कंडोम में चिकनाहट पहले से ही होती है। इसलिए अपने लिंग पर इसे चढ़ाने से पहले कोई भी चिकनाहट पदार्थ न लगाए। हर सेक्स के दौरान नया कंडोम उपयोग में लेना चाहिए। इस्तेमाल किया हुआ कंडोम काम में ना लें। हालांकि कई पुरुष और कभी-कभी महिलाएं कंडोम को जोश और मूड ऑफ़ करने वाला मानते हैं।

Share this story