विराट,सचिन सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

विराट,सचिन सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Newspoint24.com/newsdesk/

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, और पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सहित क्रिकेटरों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। 


कोहली ने ट्वीट किया, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” 
सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री के साथ एक तस्वीर साझा की और उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की।

 
सचिन ने ट्वीट किया,”जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी। मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वो आपको हमेशा सुरक्षित रखे और लम्बी उम्र दे।” 
भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। धवन ने ट्वीट किया, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं!” 

युवराज ने ट्वीट किया, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपका अथक प्रयास, एक मजबूत, आत्मनिर्भर भारत के प्रति अथक नेतृत्व और दूरदर्शिता, वास्तव में प्रेरणादायक है। आपको शुभकामनाएं।” 
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 


उन्होंने ट्वीट किया,”एक महान व्यक्ति, हमारे प्यारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।” 
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने के लिए 14 से 20 सितंबर तक ‘सेवा सप्ताह’ का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा जरूरतमंदों के बीच राशन वितरित कर रही है, रक्तदान और नेत्र जांच शिविरों का आयोजन कर रही है। पार्टी इस सप्ताह भर के उत्सव के दौरान पूरे देश में सामाजिक पहल कर रही है। 

Share this story