एमपी के मंत्री कमल पटेल का दावा कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के संपर्क में

एमपी के मंत्री कमल पटेल का दावा कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के संपर्क में

Newspoint24.com/newsdesk/

हरदा | मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने दावा किया है कि कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, क्योंकि सबको लग रहा है कि अब कांग्रेस खत्म है। राजस्थान के सीकर से सांसद सुमेधानंद सरस्वती के साथ हरदा पहुंचे पटेल ने मंगलवार को संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, क्योंकि सबको लग रहा है कि अब कांग्रेस खत्म। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में तमाम वादे किए थे, मगर सत्ता में आने पर एक भी पूरा नहीं किया था। अब उनको क्षेत्र में लोग घुसने नहीं दे रहे हैं, सबको अपना भविष्य दिखाई दे रहा है।

पिछले दिनों कांग्रेस के 22 तत्कालीन विधायकों और उसके बाद एक और विधायक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए। इसका जिक्र करते हुए पटेल ने कहा, “कांग्रेस का अब कोई भविष्य नहीं है, इसलिए कोई उसमें रहना नहीं चाहता। कांग्रेस के कई और विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। कांग्रेस ने वादे करके सरकार तो बना ली थी, मगर वादे पूरे नहीं किए। अब भाजपा की सरकार है और सभी वर्गो के लिए काम कर रही है।”

कृषि मंत्री ने आरोप लगाया, “कांग्रेस की कमल नाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में लूट मचा दी थी और यह सिलसिला 15 माह तक चला। प्रदेश में अव्यवस्था फैलाकर चले गए, बंटाढार कर गए हैं। इन बिगड़े हालात को भाजपा ने 100 दिनों में ठीक किया है। विकास की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर आई है।”

Share this story