महाराष्ट्र : एक दिन में मिले सर्वाधिक 7862 कोरोना मरीज , 24 घंटे में हुई 226 की मौत

महाराष्ट्र : एक दिन में मिले सर्वाधिक 7862 कोरोना मरीज , 24 घंटे में हुई 226 की मौत

Newspoint24.com/newsdesk/

मुंबई । महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 7862 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 2,38,461 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 226 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढक़र 9893 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 1,32,625 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 226 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 73 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 145 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 16, पुणे मंडल में 42, कोल्हापुर मंडल में 3, औरंगाबाद मंडल में 12, लातूर मंडल में 1, आकोला मंडल में 6 और अन्य राज्य के 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 90,461 हो गई है। मुंबई में अब तक 5205 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 5366 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 1,32,625 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 1,64,175, नासिक मंडल में 14,211, पुणे मंडल में 40,412, कोल्हापुर मंडल में 2698, औरंगाबाद मंडल में 9076, लातूर मंडल में 1658, आकोला मंडल में 3530, नागपुर मंडल में 2526 और अन्य राज्यों के 175 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

Share this story