महाराष्ट्र: एक दिन में मिले सर्वाधिक 12,712 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 5,48,313

महाराष्ट्र: एक दिन में मिले सर्वाधिक 12,712 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 5,48,313

Newspoint24.com/newsdesk

मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को एक दिन में 12,712 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 5,48,313 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 344 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 18,650 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 3,81,843 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 256 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 50 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 91 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 57, पुणे मंडल में 60, कोल्हापुर मंडल में 35, औरंगाबाद मंडल में 14, लातूर मंडल में 35, आकोला मंडल में 9, नागपुर मंडल में 33 अन्य राज्य के 2 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,26,356 हो गई है। मुंबई में अब तक 6,943 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 13,408 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 3,81,843 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 2,75,574, नासिक मंडल में 54,753, पुणे मंडल में 1,38,693, कोल्हापुर मंडल में 19,296, औरंगाबाद मंडल में 22,081, लातूर मंडल में 12,967, आकोला मंडल में 11,061, नागपुर मंडल में 13,323 और अन्य राज्यों के 565 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

Share this story