महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 9601 कोरोना मरीज,24 घंटे में हुई 322 मौत

महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 9601 कोरोना मरीज,24 घंटे में हुई 322 मौत


2,66,883 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य
मुंबई । महाराष्ट्र में शनिवार को एक दिन में 9601 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 4,31,719 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 322 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 15,316 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 2,66,883 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 322 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 45 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 128 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 42, पुणे मंडल में 89, कोल्हापुर मंडल में 18, औरंगाबाद मंडल में 19, लातूर मंडल में 16, आकोला मंडल में 7, नागपुर मंडल में 2 व अन्य राज्य के 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,15,331 हो गई है। मुंबई में अब तक 6,398 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 10,725 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 2,66,883 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 2,42,778, नासिक मंडल में 35,290, पुणे मंडल में 1,05,359, कोल्हापुर मंडल में 10,404, औरंगाबाद मंडल में 17,199, लातूर मंडल में 5,825, आकोला मंडल में 7,753, नागपुर मंडल में 6,706 और अन्य राज्यों के 405 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

Share this story