महाराष्ट्र: एक दिन में मिले सर्वाधिक 8139 कोरोना मरीज, 24 घंटे में हुई 223 कोरोना मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: एक दिन में मिले सर्वाधिक 8139 कोरोना मरीज, 24 घंटे में हुई 223 कोरोना मरीजों की मौत


मुंबई । महाराष्ट्र में शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 8139 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 2,46,600 हो गई है।आज राज्य में एक दिन में 223 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढक़र 10,116 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 1,36,985 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 223 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 39 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 116 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 31, पुणे मंडल में 45, कोल्हापुर मंडल में 3, औरंगाबाद मंडल में 17, लातूर मंडल में 5, आकोला मंडल में 2, नागपुर मंडल में 2 व अन्य राज्य के दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 91,745 हो गई है। मुंबई में अब तक 5244 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 4360 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 1,36,958 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 1,68,585, नासिक मंडल में 14,990, पुणे मंडल में 42,690, कोल्हापुर मंडल में 2788, औरंगाबाद मंडल में 9424, लातूर मंडल में 1719, आकोला मंडल में 3601, नागपुर मंडल में 2620 और अन्य राज्यों के 183 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

Share this story